Skip to main content

एक क्लिक में देखें अंतरिक्ष की खूबसूरत तस्वीरें, मन को मोह लेंगे सांसें थामने वाले नजारे

 नई दिल्ली, टेक डेस्क। अंतरिक्ष बहुत बड़ा है और लाखों तारे, सूरज, धूमकेतु, और ग्रह इसमें समाए हुए हैं। इनके बारे में जानना या समझना हर आम इंसान के पहुंच के बाहर की चीज है। लेकिन हम इस दुनिया की सुबसूरत तस्वीरों के देखकर इसकी गहराई को समझ सकते हैं। लेकिन कैसे? क्योंकि हर कोई इसके बारे में नहीं जानता। अगर आप तारों और ग्रहों में थोड़ी भी दिलचस्पी रखते हैं तो ये आपके लिए अच्छी खबर हो सकती है। हम ऐसा इसलिए कह रहे हैं क्योंकि अब Hubble एप्लिकेशन के लिए क्रोम एक्सटेंशन पेश किया है। कंपनी ने ट्विटर पर इसकी जानकारी दी है।


Source: Link

क्या है हबल क्रोम ब्राउजर एप्लिकेशन?

ESA/Hubble ने एक विशेष क्रोम ब्राउजर एप्लिकेशन विकसित किया है, जो यूजर्स को इंटरनेट ब्राउज करते समय टॉप 100 इमेज के कलेक्शन को देखने देता है। यह अब क्रोम वेब स्टोर पर उपलब्ध है। यह टूल आम जनता को इंटरनेट ब्राउज करते समय विभिन्न प्रकार की सुंदर इमेज का आनंद लेने के इरादे से विकसित किया गया था।

Comments